Ad Code

डुमरांव की आकांक्षा कुमारी वर्मा ने गणित स्नातकोत्तर में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान


बक्सर । डुमरांव नगर की होनहार छात्रा आकांक्षा कुमारी वर्मा ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सातवें दीक्षांत समारोह में गणित विषय से स्नातकोत्तर में गोल्ड मेडल प्राप्त कर डुमरांव सहित पूरे बक्सर जिले को गौरवान्वित किया है। सत्र 2022–2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकांक्षा ने स्नातकोत्तर परीक्षा में टॉप किया, जिसके लिए 28 जनवरी 2026 को आयोजित दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के हाथों उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।


आकांक्षा की प्रारंभिक शिक्षा राजगढ़ स्थित महारानी उषारानी बालिका मध्य एवं उच्च विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने सुमित्रा महिला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में गणित विषय से स्नातकोत्तर में प्रवेश लिया। निरंतर परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

इस अवसर पर समारोह में शाहाबाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बक्सर विधायक आनंद मिश्रा एवं डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने आकांक्षा को उनकी सफलता पर बधाई दी। आकांक्षा के पिता मनोज वर्मा एवं माता नंदा वर्मा ने पुत्री की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। दादा सुरेंद्र वर्मा ने इसे परिवार के लिए गौरवशाली क्षण बताया और कहा कि आकांक्षा बचपन से ही मेधावी, शांत स्वभाव की और मेहनती रही है। उन्होंने उसकी सफलता का श्रेय उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत को दिया। वहीं छोटी बहन अंजली और भाई मयंक ने भी दीदी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
आकांक्षा की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिली है और शिक्षा के क्षेत्र में डुमरांव का नाम एक बार फिर रोशन हुआ।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu