Ad Code

पूर्व जिला परिषद सदस्य सोनू सिंह की माता के निधन पर अरक गांव में शोकसभा, बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों द्वारा श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी


बक्सर । बक्सर जिले के चक्की जिला परिषद क्षेत्र के पूर्व सदस्य एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता सोनू सिंह की माता लीलावती देवी का बीते 17 जनवरी को 65 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव अरक सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।



लीलावती देवी के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और व्यवसायिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने और श्रद्धांजलि अर्पित करने अरक गांव पहुंच रही हैं। इसी क्रम में वैशाली के पूर्व सांसद एवं लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता रामाकिशोर सिंह, ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एनडीए प्रत्याशी एवं लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता हुलास पांडेय, समाजसेवी कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय, राजपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सिंह, भाजपा नेता विजय मिश्रा, महुआर के मुखिया गुड्डू सिंह, एकरासी के मुखिया कमल सिंह सहित आरा,रोहतास,सिवान,हाजीपुर, पटना,औरंगाबाद, धनबाद इत्यादि जिलों से सैकड़ों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हो रहे हैं।

प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अरक गांव पहुंचकर दिवंगत लीलावती देवी के तैलचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। शोकसभा के दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर सोनू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी माता का श्राद्धकर्म आगामी 31 जनवरी को संपन्न होगा। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu