Ad Code

जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद OPD बहिष्कार वापस, बक्सर में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल



बक्सर । जनहित को सर्वोपरि रखते हुए भासा बक्सर द्वारा आहूत OPD बहिष्कार को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। जनप्रतिनिधियों एवं सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद जिले में OPD सेवाएं पुनः बहाल कर दी गई हैं। इस निर्णय से आम मरीजों ने राहत की सांस ली है।




OPD सेवा बहाली में जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, जदयू नेता संजय सिंह, युवा जदयू के जिला महासचिव जितेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही। उनके सकारात्मक हस्तक्षेप और प्रयासों के परिणामस्वरूप चिकित्सकों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित हुआ, जिससे समस्या का समाधान संभव हो सका।

इस संबंध में सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है। चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।


भासा बक्सर के सचिव डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मिले भरोसे के बाद संगठन ने जनहित में OPD बहिष्कार वापस लेने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने अपेक्षा जताई कि स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी।

यह आदेश 23 जनवरी 2026 को दोपहर 12.40 बजे से प्रभावी माना गया है। इसकी प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी बक्सर तथा असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बक्सर को सादर सूचनार्थ समर्पित की गई है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu