बक्सर । रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 27 जनवरी की रात्रि आरपीएफ बक्सर के अधिकारियों एवं जवानों ने चेकिंग के दौरान बक्सर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 से एक टॉप-बी अपराधी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो चोरी के एंड्रॉइड मोबाइल फोन तथा 2790 रुपये नकद बरामद किए गए।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान सोहेल अंसारी (20 वर्ष), पिता भोला अंसारी, निवासी मुसाफिरगंज, वार्ड संख्या 13, थाना टाउन, जिला बक्सर के रूप में की गई है। बरामद मोबाइल फोन चोरी के बताए जा रहे हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजेंद्र मुवाल, सहायक उपनिरीक्षक नंदलाल राम एवं कांस्टेबल सोनालाल यादव शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर के हवाले कर दिया गया, जहां कांड पंजीकृत करते हुए उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आरपीएफ बक्सर ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे संपत्ति की रक्षा को लेकर आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments