बक्सर । बक्सर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट पर तैनात उपनिरीक्षक दिनेश चौधरी को बुधवार को 36 वर्षों की सम्मानजनक एवं निष्ठापूर्ण सेवा पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, हाजीपुर में आयोजित समारोह के दौरान प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, पूर्व मध्य रेल अमरेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद उपनिरीक्षक दिनेश चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि वे अपने सभी वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों को समर्पित करते हैं, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग में उन्होंने अपनी सेवा ईमानदारी, प्रतिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूर्ण की। उन्होंने कहा कि आरपीएफ में सेवा देना उनके लिए गौरव का विषय रहा है।
गौरतलब है कि दिनेश चौधरी को पूर्व में उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके अनुशासित एवं समर्पित कार्यकाल को दर्शाता है।
उनकी इस उपलब्धि पर बक्सर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह, आरपीएफ आरा पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बिजेंद्र मुवाल, योगेंद्र यादव, उमेश राय, कार्यालय राइटर बी.के. सिंह, राजेश कुमार, सोना लाल, करण सिंह सहित आरपीएफ एवं रेलवे के अन्य कर्मियों व पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments