Ad Code

451 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा ‘UDAAN’ का लाभ, डुमराँव के उमा विद्यालयम ने घोषित की लाइफ चेंजिंग स्कॉलरशिप, निशुल्क शिक्षा के लिए टैलेंट सर्च टेस्ट 22 फरवरी को


बक्सर । शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए डुमराँव के जंगली शिवजी रोड स्थित उमा विद्यालयम ने सत्र 2026-27 के लिए ‘UDAAN स्कॉलरशिप एंड द बिगेस्ट टैलेंट सर्च टेस्ट’ की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक में अध्ययनरत 451 मेधावी छात्र-छात्राओं को कक्षा 10वीं (बोर्ड) तक निःशुल्क शिक्षा एवं विभिन्न श्रेणियों में भारी शुल्क छूट प्रदान की जाएगी।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार चयनित विद्यार्थियों में 230 बेटियां एवं 221 बेटे शामिल होंगे, जिन्हें “Future Creators” के रूप में राष्ट्र निर्माण की दिशा में तैयार किया जाएगा। यह योजना श्री रामकृष्ण परमहंस एवं श्री राम प्रताप सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यालय के मिशन “Where Tradition Meets Tomorrow” के अंतर्गत संचालित की जा रही है।



22 फरवरी को होगी परीक्षा

‘UDAAN’ स्कॉलरशिप एवं टैलेंट सर्च टेस्ट का आयोजन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 10 बजे किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म विद्यालय काउंटर पर निःशुल्क उपलब्ध है।

चार श्रेणियों में मिलेगा लाभ

छात्रवृत्ति योजना के तहत The Best, Genius, Glorious एवं Creative श्रेणियों में विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। सर्वोच्च श्रेणी में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा, वहीं अन्य श्रेणियों में प्रवेश, नामांकन एवं अन्य शुल्कों में 100 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी।


विद्यालय प्रशासन ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के समर्थन में छात्रवृत्ति में बेटियों के लिए अपेक्षाकृत अधिक सीटें निर्धारित की गई हैं।

विद्यालय के सचिव मनोज कुमार सिंह उर्फ राज सिंह ने कहा कि यह योजना मेधावी बच्चों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। वहीं विद्यालय की प्राचार्या मधुमिता एम. ने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को इस परीक्षा में शामिल कराने की अपील की।

अधिक जानकारी हेतु अभिभावक उमा विद्यालयम, उमा नगर, जंगली शिवजी मंदिर रोड, डुमरांव (बक्सर) स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं अथवा 9296914005 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu