बक्सर । बिहार के सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. रविन्द्र नारायण सिंह का बुधवार को महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर में आगमन हुआ। बक्सर पहुँचने पर वे अपने काफिले के साथ गोलंबर स्थित फोर स्टार होटल ईस्टर्न ग्रेस में विश्राम के लिए पहुँचे। यहाँ होटल मालिक हेमंत सिंह के बड़े भाई, प्रतिष्ठित उद्योगपति शशिकांत सिंह द्वारा ईस्टर्न ग्रेस परिवार की ओर से अंगवस्त्र, फूल-माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी जगनारायण सिंह, प्रतिष्ठित व्यवसायी अरुण सिंह तथा ईस्टर्न ग्रेस के दुलरुआ अमित सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बक्सर में मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत पद्मश्री डॉ. रविन्द्र नारायण सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए होटल की खूबसूरती और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बक्सर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध भूमि है और यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं, विशेषकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में।
वहीं उद्योगपति शशिकांत सिंह ने डॉ. आर.एन. सिंह से बक्सर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु उनके मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि यदि बक्सर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विकास हो, तो इसका लाभ न सिर्फ जिले बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी मिलेगा।
गौरतलब है कि डॉ. रविन्द्र नारायण सिंह एक प्रख्यात भारतीय हड्डी रोग चिकित्सक हैं। वे बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष (2006-07) रह चुके हैं। वर्तमान में वे पटना स्थित ऑर्थोपेडिक हेल्थकेयर सेंटर एवं अनूप मेमोरियल ऑर्थोपेडिक सेंटर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में माननीय परामर्शदाता तथा अनूप इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड रिहैबिलिटेशन के निदेशक हैं। चिकित्सा विज्ञान में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2010 में उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments