बक्सर । यूजीसी (UGC) के नए अधिनियम के विरोध में कल दोपहर 12:30 बजे बक्सर में आक्रशो मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च बक्सर गोलंबर पार्क से प्रारंभ होकर कुंवर सिंह चौक तक जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए सुशील राय ने बताया कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल या धर्म विशेष से जुड़ा नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों की साझा आवाज है जो नए अधिनियम से प्रभावित हैं अथवा इसके विरोध या समर्थन में अपनी राय रखना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए अधिनियम से शिक्षण व्यवस्था, शिक्षकों और छात्रों पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में चिंता है। इसी के मद्देनजर यह शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रभावित वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजकों ने स्पष्ट किया कि आक्रोश मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक या धार्मिक नारेबाजी नहीं की जाएगी। आक्रोश मार्च का निवेदन यूजीसी अधिनियम शोषित समाज के बैनर तले किया गया है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments