Ad Code

26 मई को बक्सर में भव्य सामूहिक विवाह महोत्सव, वर–वधू पंजीयन शुरू


बक्सर । जिले में सामाजिक समरसता और सरल विवाह परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 26 मई 2026 (मंगलवार) को बक्सर में भव्य सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 5 बजे से ऐतिहासिक किला मैदान, बक्सर में आयोजित होगा।



आयोजकों ने बताया कि विवाह महोत्सव के संरक्षक सुप्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ होंगे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष गरिमा मिलेगी। आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा वर–वधू का पंजीयन अतिशीघ्र कराने की अपील की गई है।

पंजीयन एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए कार्यालय स्थल पुलिस चौकी (रामरेखा घाट रोड), बक्सर निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभिभावक एवं वर–वधू पंजीकरण हेतु मोबाइल नंबर 9576480011 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष ओमजी यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह महोत्सव का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सम्मानजनक ढंग से विवाह का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu