Ad Code

पहवा बेंच के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से धन्नू लाल प्रेमातुर का चयन




बक्सर । पहवा बेंच के आजीवन सम्मानित अध्यक्ष रहे स्व. राज ऋषि राय के देहावसान के उपरांत संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति एवं करतल ध्वनि के साथ श्री धन्नू लाल प्रेमातुर को पहवा बेंच के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। बैठक में पहवा बेंच के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात वरिष्ठ सदस्य इंजीनियर रामप्रसन्न द्विवेदी द्वारा धन्नू लाल प्रेमातुर को अंगवस्त्र एवं संजय कुमार त्रिपाठी द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अध्यक्षीय आसन पर आसीन कराया।


इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष धन्नू लाल प्रेमातुर ने अपने संबोधन में कहा कि वे पहवा बेंच की गरिमा, आदर्श और मर्यादा की सदैव रक्षा करेंगे तथा दिवंगत अध्यक्ष स्व. राज ऋषि राय के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में धर्म, कर्म और दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उनका लक्ष्य रहेगा कि पहवा बेंच का प्रवाह सदैव सही दिशा में बना रहे और संगठन में सकारात्मक विचारधारा का ही समावेश हो।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, वरिष्ठ नेता एवं रक्तदाता बजरंगी मिश्रा, चौसा प्रखंड अध्यक्ष राजा रमन पांडे, दिनेश जायसवाल (कोषाध्यक्ष, बिहार प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी), श्रवण तिवारी (सचिव, बक्सर रेड क्रॉस सोसाइटी), शशांक शेखर (अध्यक्ष, पत्रकार संघ), श्री कृष्णा चौबे, अमरनाथ ओझा (जिला अध्यक्ष, पीडीएस), जितेंद्र मिश्रा (ब्यूरो चीफ, सहारा बक्सर) सहित धनजी पांडे, रामजतन सिंह यादव, वीरेंद्र पांडे, प्रभु लाल मंडल, गुप्तेश्वर चौबे, सुधीर चौबे, भृगुनाथ तिवारी, शिवाकांत मिश्रा, सोनू पहवा, अरुण पांडे, प्रकाश पांडे एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की आशा व्यक्त की।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu