बक्सर । बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में दिनांक 21 जनवरी 2026 को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट सह अप्रेंटिसशिप का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देश की प्रतिष्ठित कंपनी Hindalco Industries Pvt. Ltd. को आमंत्रित किया गया है। कंपनी द्वारा आयोजित यह कैंपस प्लेसमेंट/सेलेक्शन कैम्प पूर्णतः निःशुल्क होगा।
इस कैंपस प्लेसमेंट के तहत 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के आईटीआई पास अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को Apprentice (NAPS) पद पर नियुक्ति दी जाएगी। कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह इन हैंड 12,500 रुपये वेतन मिलेगा। कार्य स्थल कंपनी का रेणुकूट, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) निर्धारित किया गया है।
कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन स्थल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर होगा। इस संबंध में संस्थान के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे दिनांक 21 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे तक आईटीआई बक्सर परिसर में उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर आएं। यह कैंपस प्लेसमेंट आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...













0 Comments