बक्सर । भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तेज़-तर्रार युवा नेता और बाकिंपुर (पटना) के माननीय विधायक नितिन नवीन को पार्टी की कमान सौंप दी है। विगत दिनों उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पार्टी की नियमावली के अनुसार कल राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें नितिन नवीन का एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ। इसके बाद आज विधिवत उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इससे पूर्व यह पद माननीय जे.पी. नड्डा के पास था।
नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरे देश में, विशेषकर बिहार भाजपा में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में यह पहला अवसर है जब कम उम्र के विधायक और मंत्री को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बागडोर सौंपी गई है। इस उपलब्धि से भाजपा कार्यकर्ताओं में गर्व और उत्साह का माहौल है तथा सभी कार्यकर्ता स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इसी खुशी और उत्साह के माहौल में बक्सर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय अहिरौली में रंग-गुलाल उड़ाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर उपस्थित उत्साहित कार्यकर्ताओं में निर्भय राय, रमेश गुप्ता, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, धनंजय त्रिगुण, मनोज पांडेय, दीपक पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा, दिलीप चन्द्रवंशी, संध्या पाण्डेय, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह, कंचन जायसवाल, प्रिया राय, नीलम सहाय, ब्रजेश चौबे, अतिशय लाल, भगवान त्यागी, विनोद उपाध्याय, श्रीकांत तिवारी, बटेश्वर मिश्रा, मदन दुबे, भास्कर सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments