Ad Code

बक्सर स्टेशन पर सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज का भव्य स्वागत


बक्सर । सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज का भव्य स्वागत बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या–1 पर किया गया। स्वामी जी इंदौर–पटना एक्सप्रेस से हाजीपुर में आयोजित तीन दिवसीय धर्म जागरण अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनके बक्सर आगमन की सूचना मिली, मंझरिया गांव निवासी जदयू के प्रदेश नेता संजय सिंह के नेतृत्व में दर्जनों नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु स्टेशन पर एकत्र हो गए।




ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ स्वामी जी का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से गर्मजोशी से स्वागत किया। अल्प समय के ठहराव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर बद्रीनाथ सद्गुरु आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी विनोदनंद जी महाराज, नागलोई (नई दिल्ली) सद्गुरु आश्रम के पीठाधीश्वर आचार्य कुणाल जी महाराज, सामाजिक चिंतक सिधेश्वरानंद बक्सरी, आचार्य आनंद जी, जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, जदयू नेता अरुण सिंह, गीतांजलि होटल के प्रोपराइटर सतेंद्र सिंह, शिवजी चौधरी, सूर्यवंशी सिंह, जितेंद्र साहनी, संतोष चौधरी, रमेश कुमार सहित अन्य शिष्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जदयू नेता संजय सिंह ने बताया कि ट्रेन बक्सर स्टेशन पर मात्र दो मिनट के लिए रुकी, इसी बीच स्वामी जी का भव्य स्वागत कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त की गईं। उन्होंने कहा कि स्वामी कृष्णानंद जी महाराज देश के लगभग 22 राज्यों में सनातन संस्कृति और धर्म के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। स्वागत के पश्चात स्वामी जी उसी ट्रेन से हाजीपुर के लिए प्रस्थान कर गए।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu