Ad Code

ब्रह्मपुर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये रिश्वत लेते शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार


बक्सर । शिक्षा व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी विभाग की टीम ने ब्रह्मपुर प्रखंड में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी लक्की यादव को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक शिक्षक से एरियर भुगतान के बदले मांगी गई थी।




प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित शिक्षक सुधीर पाठक ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि उनसे एरियर भुगतान के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद निगरानी विभाग ने पूरी योजना के तहत कार्रवाई की। मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम सिविल ड्रेस में पीड़ित शिक्षक के साथ ब्रह्मपुर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची।


जैसे ही शिक्षक ने तय राशि लक्की यादव को सौंपी, पहले से घात लगाए निगरानी विभाग की टीम ने तत्काल छापेमारी कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में ही प्रारंभिक पूछताछ की गई।

इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी अधिकारी को पटना ले जाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों और शिक्षकों के बीच चर्चा तेज हो गई है कि लंबे समय से भुगतान के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu