Ad Code

बक्सर में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बंद इंजन से 60 लीटर से अधिक शराब बरामद


बक्सर । गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बक्सर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 63234 के बीच स्थित बंद इंजन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर गाड़ी के बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ की टीम ने सतर्कता बरतते हुए बंद इंजन को खुलवाकर जांच की।



जांच के दौरान इंजन के भीतर ट्यूब समेत अन्य स्थानों पर छुपाकर रखी गई शराब को मौके पर ही जप्त कर लिया गया। बरामद शराब की कुल मात्रा 60.585 लीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 43,100 रुपये बताई जा रही है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सफलता में उप निरीक्षक बिजेंद्र मुवाल, दिनेश चौधरी समेत अन्य आरपीएफ कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

आरपीएफ की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं, रेलवे परिसर में सुरक्षा और निगरानी को लेकर आरपीएफ की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu