बक्सर । यूजीसी (UGC) के नए अधिनियम के विरोध में गुरुवार दोपहर ‘यूजीसी अधिनियम शोषित समाज’ के बैनर तले बक्सर में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च बक्सर गोलंबर पार्क से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कुंवर सिंह चौक तक पहुँचा। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखीं और नए अधिनियम के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शामिल सुशील राय ने बताया कि यह आयोजन किसी राजनीतिक दल या धर्म विशेष से जुड़ा नहीं है, बल्कि उन सभी वर्गों की साझा आवाज है जो यूजीसी के नए अधिनियम से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून से शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन पैदा होने की आशंका है।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. श्रवण तिवारी ने कहा कि यूजीसी के नए अधिनियम से शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों और छात्रों पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है, जिसे लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में चिंता व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इन्हीं आशंकाओं को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च आयोजित किया गया।
आयोजकों ने मांग की कि सरकार नए अधिनियम पर पुनर्विचार करे और सभी संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित कर शिक्षा हित में निर्णय ले। मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments