बक्सर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बक्सर नगर इकाई द्वारा युवा सप्ताह के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक पांडेय ने की, जबकि संचालन दुर्गेश पांडेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अभिषेक भारती ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाजहित में सराहनीय कार्य कर रही है। परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्रहित और राष्ट्रहित के लिए निरंतर संघर्षरत रही है।
एबीवीपी के जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित युवा सप्ताह के अंतर्गत परिषद द्वारा यह रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग 50 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा की। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
वहीं नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस शिविर में आम छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी रक्तदान किया, जो युवाओं की सामाजिक चेतना को दर्शाता है।कार्यक्रम के अंत में हिमांशु कश्यप ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मौके पर खेलो भारत सह संयोजक मनीष सिंह, अभिनंदन मिश्रा, विराज सिंह, जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम, राहुल कुमार, बंटी पटेल, नीरज ठाकुर, गोविंद जी, रोहित मिश्रा, निर्भय ओझा, शुभांकित पांडेय, दीपक कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments