Ad Code

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजयुमो बक्सर ने मनाया जश्न



बक्सर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने की खुशी में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, बक्सर की ओर से हर्षोल्लासपूर्वक उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।





इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर, अबीर–गुलाल लगाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने कहा कि बिहार के एक मिलनसार, कर्मठ एवं कुशल संगठनकर्ता को देश की बागडोर सौंपा जाना सभी बिहारवासियों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें नेतृत्व देने और संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में युवा शक्ति को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, विधानसभा प्रभारी विपुल राय, नगर अध्यक्ष कक्कू वर्मा, सतेंदर पांडेय, अक्षय, विकी सिंह, चंदन शर्मा, दयानंद गुप्ता, मंटू खेतान, सर्वेश वर्मा, लाला सराफ, विकास कुमार, मनोज अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, वशु गुप्ता, श्याम जी वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu