Ad Code

डुमरांव विधानसभा की सड़कों के चौड़ीकरण व मरम्मत को लेकर मंत्री से मिले विधायक राहुल सिंह


बक्सर । डुमरांव विधानसभा क्षेत्र की जर्जर एवं संकरी सड़कों के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण की मांग को लेकर जदयू विधायक राहुल सिंह ने माननीय मंत्री, पथ निर्माण एवं उद्योग विभाग, बिहार सरकार डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से मुलाकात कर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विधायक ने क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं मरम्मत की आवश्यकता से मंत्री को अवगत कराया।



ज्ञापन में जिन सड़कों को शामिल किया गया है, उनमें कृष्णब्रह्म से कोरानसराय को जोड़ने वाली सड़क प्रमुख है, जो टुंडीगंज एवं अरियांव ब्रह्म बाबा होते हुए डुमरांव–विक्रमगंज मुख्य मार्ग से जुड़ती है। इसके अलावा डुमरांव अनुमंडल अस्पताल से बगेन गोला तक जाने वाली सड़क, जो नंदन, अरियांव एवं एकरसी गांव से होकर गुजरती है, तथा नवानगर से सिकरौल लख को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण की मांग की गई है।


विधायक राहुल सिंह ने मंत्री को बताया कि ये सड़कें डुमरांव विधानसभा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनके चौड़ीकरण एवं मरम्मत से आम जनता, किसानों, मरीजों एवं यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
माननीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विधायक द्वारा रखी गई मांगों को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया। विधायक राहुल सिंह ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि इन प्रस्तावों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डुमरांव विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu