बक्सर । बेगूसराय के एचयूआरएल ग्राउंड में 28 जनवरी को आयोजित बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो के अवसर पर पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार सुरेन्द्र महतो के कर-कमलों द्वारा बक्सर जिले के महदह निवासी प्रगतिशील किसान, जदयू नेता एवं डेयरी क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे जयप्रकाश सिंह को डेयरी, मत्स्य, लेयर फार्मिंग एवं पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेन्द्र महतो ने कहा कि बिहार में डेयरी एवं पशुपालन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करना अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इस एक्सपो के माध्यम से किसानों, वैज्ञानिकों एवं पशुपालन से जुड़े संस्थानों को एक साझा मंच मिला है, जिससे नवीन तकनीकों, योजनाओं एवं आधुनिक तरीकों की जानकारी किसानों तक पहुंच सके।
जयप्रकाश सिंह की इस उपलब्धि पर बक्सर जिले के किसानों में हर्ष का माहौल है। जिले के किसानों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका समर्पण, मेहनत और नवाचार न केवल बक्सर बल्कि पूरे बिहार में डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।
इस अवसर पर बक्सर जिला के किसानों की ओर से बिहार सरकार, पशु संसाधन विभाग एवं आयोजन से जुड़े सभी संस्थाओं को सफल एवं उपयोगी आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वहीं जदयू जिला महासचिव जितेन्द्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, सिदेश सिंह, जीउत सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, श्याम जी वर्मा, अनिरुद्ध तिवारी सहित अन्य लोगों तथा बक्सर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने जयप्रकाश सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी बक्सरवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments