Ad Code

व्यवसायी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिला, सुरक्षा व त्वरित न्याय की मांग


बक्सर । व्यवसायी महासंघ, बिहार का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को बक्सर जिले के केसठ प्रखंड अंतर्गत एक गांव में पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार की स्थिति का जायजा लिया और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।



प्रतिनिधिमंडल में व्यवसायी महासंघ, बिहार के कृष्णा केशरी, राजनाथ राम, बबलू गुप्ता, राजू चंद्रवंशी, रमेश गुप्ता, रिंकू कुरैशी, अनिल कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार राम तथा कृष्ण रंजन गुप्ता शामिल थे। इसके साथ ही भोजपुर, बक्सर और रोहतास जिले के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मौके पर भाकपा माले के डुमरांव के पूर्व विधायक अजित कुशवाहा की भी उपस्थिति रही।

पीड़ित परिवार ने बताया कि बीते 17 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे गांव के एक छात्र और छात्रा कडसर से कोचिंग कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरा–मोहनिया हाईवे से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम पुलिया के पास उमाकांत दुबे (उम्र लगभग 19–20 वर्ष) एवं उसके तीन साथियों ने दोनों का अपहरण कर लिया। लड़के को बंधक बनाकर रखा गया, जबकि लड़की को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कडसर नहर के पूर्व स्थित एक खाली झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर है और मजदूरी कर जीवन यापन करता है।



प्रतिनिधिमंडल ने बक्सर जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा, आर्थिक मुआवजा एवं त्वरित न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि उमाकांत दुबे जिले में आपराधिक गिरोह खड़ा कर रहा है और उसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। व्यवसायी महासंघ ने पुलिस प्रशासन से गिरोह की गतिविधियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu