Ad Code

सेवा भारती बक्सर की पहल: शहर की 8 बस्तियों में लगेंगे निशुल्क चिकित्सा शिविर



बक्सर । सेवा भारती बक्सर के तत्वावधान में शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानन्द स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 4 जनवरी को बक्सर शहर की कुल आठ सेवा बस्तियों में एक साथ लगाया जाएगा। इस अभियान में पटना से आए अनुभवी डॉक्टर लोगों को मुफ्त परामर्श देंगे तथा आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।




यह स्वास्थ्य अभियान सेवा भारती, बक्सर एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविरों में सामान्य रोगों की जांच के साथ-साथ प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श और दवा वितरण की सुविधा दी जाएगी।
निशुल्क चिकित्सा शिविर इन आठ स्थानों पर लगाए जाएंगे—

मठिया मोहल्ला
सिविल लाइन (पार्क, पासवान धर्मशाला के समीप)
सती घाट
राम रेखाघाट बस्ती
शांति नगर
केशवपुरम (सोहनी पट्टी)
बाबानगर, डिफेंस कॉलोनी के समीप
नया बाजार

इस पूरे कार्यक्रम की देखरेख सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सतीश चन्द्र पांडेय एवं जिला सचिव नागेंद्र प्रसाद द्वारा की जा रही है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस निशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। यह पहल विशेष रूप से जरूरतमंद एवं सेवा बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu