Ad Code

व्यवसायी राज कमल सिंह उर्फ पाठा सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


बक्सर । शनिवार को बाबा नगर बाईपास रोड स्थित कृष्ण निवास पर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी राज कमल सिंह उर्फ पाठा सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन उनके इकलौते पुत्र युवराज सिंह की अध्यक्षता में किया गया।


श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राज कमल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज कमल सिंह सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और वे हमेशा जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते थे।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी, अधिवक्ता, शिक्षक एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय राज कमल सिंह का असमय जाना बक्सर शहर के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। वक्ताओं ने उनके पुत्र युवराज सिंह को हर कदम पर साथ देने का संकल्प लिया और कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।

सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात युवराज सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए अपने पिता के चरणों में नमन किया और उपस्थित जनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र कुमार ओझा, वार्ड नंबर 33 के पार्षद संतोष कुमार उपाध्याय, शिक्षक सुरंजन राय, सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश सिंह, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पांडे जी, अजीत पांडे, अधिवक्ता अमित, समाजसेवी विकास सिंह, नीरज सिंह, अजय सिंह, गुड्डू सिंह, अरुण जी, धर्मेंद्र यादव, राजेश सिंह, रितेश पांडे एवं भारत भूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu