Ad Code

गंगा के रास्ते लाई जा रही शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार


बक्सर । गुप्त सूचना के आधार पर बक्सर के औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। शुक्रवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से गंगा नदी के रास्ते नाव के जरिए शराब की बड़ी खेप अहिरौली स्थित पकवा घाट लाई जा रही है।



सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकवा घाट के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम रात करीब 12 बजे तक छुपकर तस्करों के आने का इंतजार करती रही। जैसे ही नाव घाट पर पहुंची, पुलिस ने छापेमारी कर रंगेहाथ शराब तस्करों को पकड़ लिया।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मौके से 10 कार्टून आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की (180 एमएल) बरामद की गई है, जिसमें कुल 480 पीस शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 86.400 लीटर आंकी गई है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंटू माझी (पिता–राधेश्याम चौधरी), पवन चौबे (पिता–स्व. योगेंद्र चौबे) एवं सोनू माझी (पिता–नंदजी माझी) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अहिरौली गांव के निवासी बताए गए हैं।


थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ पहले से करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शराब जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu