Ad Code

शहीद रविकांत सिंह आईपीएस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज, पूर्वांचल और मगध सेमीफाइनल में पहुँचे



बक्सर । शहीद रविकांत सिंह आईपीएस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ सोमवार को खेल भावना और उत्साह के साथ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलत्स कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अतिथियों ने खेल को अनुशासन और सौहार्द के साथ खेलने का संदेश दिया।


पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूर्वांचल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम 116 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार पूर्वांचल ने 52 रनों से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में बेहतरीन खेल के लिए आकाश चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें वरिष्ठ खिलाड़ी अनवर हुसैन ने पुरस्कार प्रदान किया। टॉस अशोक कुशवाहा ने कराया। अंपायर की भूमिका वेद प्रकाश एवं राजीव कमल मिश्रा ने निभाई, जबकि स्कोरर चेतन रहे। कमेंट्री मनोज और अजितेश ने की।



दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सीमांचल और मगध के बीच खेला गया। सीमांचल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए। जवाब में मगध की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20वें ओवर में 5 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिवांग विजय सिंह के साथ विनोद वर्मा और विनय सिंह ने किया। मगध के कप्तान यश राज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें विनोद वर्मा ने पुरस्कृत किया। टॉस शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी अखिलेश केसरी ने कराया।

आयोजन मंडल में नरेन्द्र नाथ ओझा, संजय शर्मा, जियाउल हक, दिलीप शर्मा, पंकज दुबे, दीपक, बाबा यादव, रामजी प्रसाद, यमुना गुप्ता, वाहिद अंसारी, अरविंद चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के संजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला पूर्वांचल और मगध के बीच खेला जाएगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu