Ad Code

जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बक्सर, भरत मिलाप देख भावविभोर हुए श्रद्धालु



बक्सर । श्री रामलीला समिति, बक्सर के तत्वावधान में चल रहे 22 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के 21वें दिन शनिवार की रात यमुना चौक पर “भरत मिलाप” का भव्य आयोजन हुआ। भगवान श्रीराम और भरत जी के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।


वृंदावन से पधारे श्री राधा माधव रासलीला संस्थान के स्वामी सुरेश चंद्र उपाध्याय ‘व्यास जी’ के निर्देशन में लीला का मंचन हुआ। नगर भ्रमण के दौरान राम रथ के स्वागत में जगह-जगह आरती और पुष्पवर्षा की गई।


कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम अविनाश कुमार और डीएसपी गौरव पांडेय ने किया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समिति के सचिव बैकुंठ नाथ शर्मा ने स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।

रोटरी क्लब द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क चाय-बिस्कुट की व्यवस्था की गई। पूरी रात भक्तिमय माहौल में “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu