Ad Code

गोविंद जायसवाल बने भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर के जिला कोषाध्यक्ष, कृष्णा पाठक को मिली सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी


बक्सर । भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने संगठन का विस्तार करते हुए दो महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्ति की है।  समाजसेवी एवं महिला बाल विकास संस्थान के संस्थापक गोविंद जायसवाल को भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर का जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 



वहीं, अमृता कृष्णा होटल के स्वामी कृष्णा पाठक उर्फ डब्लू पाठक को जिला सह-कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन दोनों नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा करते हुए दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने कहा कि संगठन में ऊर्जावान, समर्पित और समाजहित में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित जिम्मेदारी दी जा रही है। 


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गोविंद जायसवाल और कृष्णा पाठक अपने अनुभव व कार्यकुशलता से भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर को नई दिशा देंगे।

उन्होंने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके ऊर्जावान, यशस्वी और सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। भाजपा क्रीड़ा मंच के कार्यकर्ताओं ने भी इस घोषणा का स्वागत करते हुए दोनों नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu