बक्सर । भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर की ओर से अमृता कृष्णा होटल, जासो रोड बक्सर में प्रतिभा वंदन समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े 258 प्रतिभावान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल संघ पदाधिकारियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच के माध्यम से खिलाड़ियों पर सामूहिक पुष्पवर्षा कर उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने की, जबकि संचालन प्रदोत सिंह, कुंदन वर्मा, रोहित सिंह और शशांक पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गाचरण मिश्रा, नीरज पाठक तथा भाजपा क्रीड़ा मंच बिहार के प्रदेश सह संयोजक (सोशल मीडिया) मिथिलेश पांडेय उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में दुर्गाचरण मिश्रा ने खेलों की सामाजिक और राष्ट्रीय महत्ता पर बल दिया, वहीं श्री पाठक ने कहा कि एनडीए सरकार खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अध्यक्षीय संबोधन में दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा मंच जिले के प्रत्येक खिलाड़ी तक पहुंचकर उन्हें संगठन से जोड़ने और उनके लक्ष्यों तक पहुंचाने में सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।
समारोह में भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों का 25 किलो की पुष्पमाला से स्वागत किया। इस अवसर पर डब्लू पाठक और श्री गोविंद जायसवाल को मंच की सदस्यता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में भाजपा क्रीड़ा मंच के हरेराम पांडेय, अंकित त्यागी, तुलसी मल्लाह सहित जिले व मंडलों के पदाधिकारी, सैकड़ों खिलाड़ी, कोच, रेफरी एवं संघ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन आशु राय और विकास राय ने संयुक्त रूप से किया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments