बक्सर । बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बक्सर सदर सीट से अभिमन्यु कुशवाहा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी की घोषणा होते ही जिला कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने अभिमन्यु कुशवाहा का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया और मिठाइयाँ बाँटकर जश्न मनाया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ बसपा के झंडे लहराते हुए “जय भीम” और “मायावती जिंदाबाद” के नारे लगाए। माहौल पूरी तरह चुनावी उत्साह में बदल गया।
प्रत्याशी अभिमन्यु कुशवाहा ने इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरे उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि बक्सर की जनता के सहयोग से बहुजन समाज पार्टी इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और समर्थकों ने कहा कि अभिमन्यु कुशवाहा की उम्मीदवारी से कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है और अब बक्सर सदर सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments