बक्सर । भगवान श्रीराम की प्रथम कर्मभूमि सिद्धाश्रम बक्सर में आज धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास का भव्य आयोजन होगा। संध्या 5 बजे रामायण केन्द्र, रामरेखा घाट, बक्सर में “श्रीराम अभ्युदय महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे उपस्थित रहेंगे।
महोत्सव का विशेष आकर्षण भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रदत्त एवं बैसिल द्वारा संचालित देश का प्रथम अत्याधुनिक लेज़र शो होगा।
साथ ही लाइट एवं साउंड का भव्य प्रदर्शन भी दर्शकों को भगवान श्रीराम की आदर्शपूर्ण जीवन यात्रा और रामराज्य की परिकल्पना से रूबरू कराएगा।
आयोजक श्रीराम कर्मभूमि न्यास, सिद्धाश्रम बक्सर ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से सपरिवार इस आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
गंगा तट स्थित यह पावन स्थल एक बार फिर रामायण कालीन महिमा और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करने का साक्षी बनेगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments