Ad Code

बक्सर में सड़क समस्याओं पर बैठक, आनंद मिश्र ने कहा – “वास्तविक मुद्दे उठाइए, किसी को निशाना नहीं बनाया जाएगा”



बक्सर । कमल सेवा केंद्र में आज सड़क और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा नेता आनंद मिश्र शामिल हुए, वहीं स्थानीय डिजिटल मीडिया व यूट्यूब चैनल प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। इस सहभागिता ने बैठक को एक बड़े विमर्श का रूप दे दिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य था – स्थानीय स्तर पर सड़क, पानी, बिजली जैसी वास्तविक समस्याओं को बेझिझक उठाना और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करना।



लोगों ने बताया कि गड्ढों और जर्जर सड़कों से बच्चों की पढ़ाई, आम जनजीवन और आपातकालीन सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कई मार्गों पर दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

मंत्रालय तक पहुँचेगी आवाज

आनंद मिश्र ने भरोसा दिलाया कि इन सड़कों की सूची को रिपोर्ट के रूप में तैयार कर मंत्रालय को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा –
“बक्सर के लोग अब खामोश नहीं रहेंगे। हम सबकी सामूहिक आवाज ही बदलाव लाएगी। मैं व्यक्तिगत रूप से इन मुद्दों को मंत्रालय तक पहुँचाऊँगा।”

बैठक में मौजूद नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भी संकल्प लिया कि बक्सर की वास्तविक समस्याएँ अब बड़े मंच पर मजबूती से उठाई जाएँगी।


आनंद मिश्र ने स्पष्ट कहा –
“यदि कोई नागरिक अपने इलाके की असली समस्या उठाता है, तो उसे किसी भी हाल में निशाना नहीं बनाया जाएगा। सड़क, पानी और बिजली हर परिवार की बुनियादी जरूरत है, इन्हें उठाना हर नागरिक का अधिकार है।”

बदहाल सड़कों पर फोकस

बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा टूटी-फूटी सड़कों की स्थिति पर रही। नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने मिलकर 15 प्रमुख सड़कों की सूची बनाई, जिनकी मरम्मत और पुनर्निर्माण तत्काल जरूरी है। इनमें जासो–दुमराँव रोड (18 किमी), नहर रोड (वैष्णवी क्लार्क इन मार्ग), थाना रोड सरिमपुर–अहीरौली, ब्रह्मपुर–नैनीजोर मार्ग और मणिकपुर–गेरुआबांध मार्ग प्रमुख हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu