Ad Code

गांधी-शास्त्री जयंती पर डुमरांव में स्वच्छता अभियान, रेलवे ठहराव को लेकर जताया आक्रोश


बक्सर/ डुमरांव । महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को रेल यात्री कल्याण समिति ने "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत" अभियान के तहत स्टेशन परिसर में सफाई अभियान चलाया। समिति अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में सदस्यों व स्थानीय लोगों ने मिलकर यात्रियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान गांधी-शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई।


सफाई अभियान के बाद समिति सदस्यों ने टिकट घर से पंच मंदिर तक रेलवे की मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या को लेकर काली पट्टी बांधकर आक्रोश प्रदर्शन किया। उन्होंने डुमरांव स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई और रेलवे प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया।

समिति अध्यक्ष ने कहा कि डुमरांव, आरा-बक्सर के बीच सबसे अधिक आय देने वाला स्टेशन है, जो उत्तर प्रदेश और रोहतास के सीमाई इलाके के यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके बावजूद यहां आवश्यक ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा। 


कई बार वरीय अधिकारियों से मांग रखने के बावजूद स्थिति जस की तस है। यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया तो समिति उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर समिति के वरीय सदस्य शक्ति राय, राजकुमार कुंवर, डॉ. संजय यादव, रविशंकर सिंह, उपेंद्र तिवारी, मो. आरिफ हुसैन, शुभम सिन्हा, अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, मनोरंजन शर्मा, अभिषेक आनंद, बब्लू दुबे, वार्ड पार्षद धनंजय पांडेय सहित आरपीएफ-जीआरपी कर्मी मौजूद रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu