Ad Code

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में अजय कुमार सिंह ने किए 23 दुर्गा पूजा पंडालों का दर्शन


भोजपुर/ बड़हरा । नवरात्र और विजयादशमी के शुभ अवसर पर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।

इसी कड़ी में क्षेत्र के समाजसेवी एवं उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने बुधवार और गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। उन्होंने कुल 23 स्थानों पर पहुँचकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया और पूजा समितियों के कठिन परिश्रम एवं सफल आयोजन की सराहना की।


श्री सिंह ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा, “मेरा मन सभी पंडालों में जाने का था, किंतु समयाभाव के कारण हर स्थान पर नहीं पहुँच सका। फिर भी जहाँ पहुँचा वहाँ समिति से मिला और माँ का आशीर्वाद लिया। जहाँ नहीं जा सका, वहाँ की समितियों से मैं क्षमा प्रार्थी हूँ।”


इस वर्ष उन्होंने पिपरपाती गाँव, पिपरपाती बाजार, बरजा, बबुरा बाजार, बबुरा गाँव, मानिकपुर, सारशिवान, नथमलपुर, गाजियापुर, बखोरापुर शास्त्र पूजा, महामाया मंदिर पिपरा, हेमतपुर कुश्ती अखाड़ा, हेमतपुर पूजा, सोनघाटा पूजा एवं रावण दहन, लक्ष्मीपुर, सिन्हा बाजार, बिंद टोला, सरैया थाना के पास पूजा, सरैया मार्केट चौक, सरैया सब्ज़ी मंडी, जमालपुर, पचायना बाजार और भदेया समेत कुल 23 पूजा स्थलों पर दर्शन किए।

अजय कुमार सिंह ने सभी समितियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि माँ दुर्गा की कृपा से बड़हरा क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। स्थानीय लोगों ने भी उनके इस दौरे को स्वागतयोग्य बताते हुए कहा कि इससे समाज में एकता और सद्भाव का संदेश गया है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu