Ad Code

गोकुल जलाशय को मिला रामसर साइट का दर्जा,डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी ने ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी बधाई,कहा- मोदी सरकार में बक्सर को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान



बक्सर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित गोकुल जलाशय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रामसर साइट घोषित किए जाने के बाद जिलेवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बक्सर की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।



डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि गोकुल जलाशय को रामसर कंवेंशन में शामिल कराने की पहल उन्होंने वर्षों पूर्व की थी। उनके प्रयासों से राज्य सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेजा, जिसके बाद यह जलाशय अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने में सफल हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में जलाशय के संरक्षण और विकास हेतु लगभग 62 करोड़ रुपये की इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्लान (IMP) भी स्वीकृत कराई गई थी। इस योजना में संस्थागत प्रबंधन, भूमि एवं जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्द्धन और स्थानीय लोगों की आजीविका को सुदृढ़ करने जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस उपलब्धि को देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि आर्द्रभूमियाँ सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बिहार और बक्सर की जनता को विशेष बधाई दी।


डॉ. तिवारी ने कहा कि गोकुल जलाशय को रामसर साइट का दर्जा मिलने से न केवल बक्सर बल्कि पूरे बिहार की प्रतिष्ठा ऊंची होगी। यहां की जैव विविधता को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा पर्यावरणीय संतुलन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगे भी क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण, विकास और आजीविका संवर्द्धन के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

448 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला गोकुल जलाशय अब वैश्विक पर्यावरणीय मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है और बक्सर की एक नई पहचान बन गया है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu