Ad Code

भोजपुरी साहित्य मण्डल – बक्सर के बैनर तले मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती


बक्सर । भोजपुरी साहित्य मण्डल – बक्सर के तत्वावधान में विप्र नगर स्थित कवि संजय सागर के निवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का विषय था – “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गाँधी दर्शन की प्रासंगिकता”। इस अवसर पर स्व. लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन से हुई।



गोष्ठी का प्रवर्तन मण्डल के अध्यक्ष डॉ. अरुण मोहन भारवि ने किया। उन्होंने कहा कि “गाँधी को सब मानते हैं मगर गाँधी की कोई नहीं मानता। गाँधी जी साध्य और साधन दोनों को महत्व देते थे। राजनीति अल्पकालिक धर्म है और धर्म दीर्घकालिक राजनीति।”


महासचिव डॉ. वैरागी चतुर्वेदी ने गाँधी को विराट व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि “वे समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित को सर्वोपरि मानते थे। आने वाली पीढ़ियाँ गाँधी के विराट व्यक्तित्व की कल्पना भी नहीं कर पाएंगी।”


डॉ. शशांक शेखर ने कहा कि गाँधी को समझने के लिए चिंतन और अध्ययन की आवश्यकता है। आज का युवा चेतना शून्य होकर भीड़ का हिस्सा बनता जा रहा है। वहीं संजय सागर ने संगोष्ठी का संचालन किया और कविता पाठ के माध्यम से यह संदेश दिया कि गाँधी कोई मजबूरी नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा हैं।

द्वितीय सत्र में कवि प्रीतम, नर्वदेश्वर पांडेय, हृदय नारायण हेहर, वशिष्ठ पाण्डेय, कुशध्वज सिंह मुन्ना, राजा रमन पांडेय तथा मो. सैफी ने अपनी कविताओं और गजलों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर गणेश उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, शंभूनाथ मिश्रा, विनय कुमार राय, संजय कुमार पांडेय, महेश्वर ओझा, रामवृक्ष साह, अभय तिवारी और धनंजय गुड़ाकेश सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu