बक्सर / डुमराँव । विजयदशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से डुमराँव में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों को शस्त्र पूजा का महत्व समझाया गया और इसे राष्ट्र एवं समाज की शक्ति का प्रतीक बताया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संटू मित्रा ने कहा कि “शास्त्र विहिन समाज और राष्ट्र कभी मजबूत नहीं हो सकते।” उन्होंने स्पष्ट किया कि शस्त्र केवल आत्मरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने विजयदशमी की ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दिन भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने और मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध की याद दिलाता है।
बजरंग दल के प्रखंड संयोजक राहुल कुमार के नेतृत्व में संपन्न इस शस्त्र पूजा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने हथियारों की पूजा कर राष्ट्र और समाज की सुरक्षा एवं विजय का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजीव गुप्ता, लाल जी केशरी, संतोष साह, अभिषेक रंजन, अजीत कुमार, विकास कुमार, विनोद कुमार, गोलू रजक सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना देखने को मिली।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments