Ad Code

बक्सर से खुलेगी पटना–बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, यात्रियों को मिला नया तोहफ़ा


बक्सर । जिलेवासियों के लिए रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं बक्सर के पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चौबे की पहल पर अब 22843/22844 पटना–बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस बक्सर से खुलेगी। रेलवे द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जबकि संचालन की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।



इस नई व्यवस्था से न सिर्फ बक्सर बल्कि बलिया, गाजीपुर और सासाराम समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को भी लाभ होगा। छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड की यात्रा अब और अधिक सुगम हो जाएगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के भाषा सहायक नितिन मुकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से इस मांग को पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। अंततः यह सौगात जिलेवासियों को मिल गई है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार एवं पूर्व सांसद अश्विनी चौबे का आभार व्यक्त किया है। यात्रियों का कहना है कि इस ट्रेन के बक्सर से खुलने से समय और सुविधा दोनों की बड़ी बचत होगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu