Ad Code

गांधी जयंती पर कवलदह पोखरा स्थित गांधी स्मारक पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि



बक्सर । आज गांधी जयंती के अवसर पर कवलदह पोखरा स्थित गांधी स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रेड क्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, गांधी विचार मंच के अध्यक्ष मिश्रा , भाजपा नेता प्रकाश पांडेय, वीरेंद्र ओझा तथा रेलवे कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। डॉ. श्रवण तिवारी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बापू के जीवन और उनके आदर्शों को याद किया।



डॉ. श्रवण तिवारी ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सत्य, अहिंसा और सेवा भाव जैसे सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी गांधी जी के आदर्शों को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम के दौरान गांधी स्मारक परिसर में सामूहिक प्रार्थना और राष्ट्रगान भी किया गया। स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने माहौल को श्रद्धामय बना दिया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu