बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत अर्जुनपुर खेल मैदान में इस वर्ष विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता विजय कुमार मिश्र ने जानकारी दी कि रावण दहन का आयोजन आज शाम 6 बजे राजापुर उच्च विद्यालय के समीप स्थित खेल मैदान में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़े पैमाने पर रावण का पुतला तैयार किया गया है, जिसकी ऊँचाई लगभग 70 फीट है। साथ ही श्रीराम सेना की झांकी भी निकाली जाएगी । स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं का जीवंत चित्रण किया जाएगा।
भाजपा नेता विजय कुमार मिश्र ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रावण दहन कार्यक्रम से समाज को यह संदेश दिया जाता है कि असत्य, अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित है। उन्होंने सभी ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों से अपील की कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म और संस्कृति की इस परंपरा को सफल बनाएं।
आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई है। अनुमान है कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments