Ad Code

डुमरांव रेलवे स्टेशन पर पटना–बक्सर फास्ट पैसेंजर का पहला व्यावसायिक रन, लोको पायलट का भव्य स्वागत



बक्सर । बुधवार का दिन डुमरांव रेलवे स्टेशन के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस दिन पटना–बक्सर फास्ट पैसेंजर ट्रेन का पहला व्यावसायिक (कमर्शियल) रन शुरू हुआ। इस अवसर पर स्टेशन का माहौल उत्सव जैसा बन गया। भाजपा नेता दीपक यादव की अगुवाई में सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट का जोरदार स्वागत किया।



परंपरागत अंदाज में लोको पायलट को पगड़ी पहनाई गई, शॉल ओढ़ाया गया और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। स्टेशन पर करीब 17 मिनट तक ट्रेन रुकी रही, इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट और नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा क्रीड़ा मोर्चा के सह संयोजक रोहित सिंह ने की। मौके पर जिला प्रवक्ता संटू मित्रा, युवा नेता अभिषेक रंजन, राहुल सूर्यवंशी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने मिलकर रेल कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्साहवर्धन के लिए अभिनंदन किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ट्रेन डुमरांव और आसपास के यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। पटना जाने वाले दैनिक यात्रियों, खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को अब अधिक सुविधा और समय की बचत होगी।लंबे समय से उठ रही जनता की यह मांग पूरी होने पर खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने कहा कि पैसेंजर किराए में फास्ट पैसेंजर की सुविधा मिलना यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu