Ad Code


पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के आव्हान पर बक्सर समेत पूरे बिहार में निवेश करेंगे दुबई के सैकड़ों उद्योगपति- buxar-bihar-arab




बक्सर । संयुक्त अरब अमीरात (यू ए ई) के दुबई में मंगलवार को इंडियन पीपल्स फोरम (आई पी एफ) और बिहार कॉउंसिल द्वारा आयोजित “बिहार में निवेश” कार्यक्रम में अप्रवासी भारतीयों, उद्योगपतियों  ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का अभिनंदन एवं स्वागत किया। ज्ञात हो कि अश्विनी चौबे बतौर विशिष्ट अतिथि वर्ल्ड होम्योपैथी समिट सीजन 2 में भाग लेने दुबई गए हुए हैं। आज दुबई, आईपीएफ एवं बिहार कॉउंसिल के संयोजक प्रमुख उद्योगपति आर के महतो ने अभिनंदन कार्यक्रम आयोजन कर सर्वप्रथम अश्विनी चौबे का आभार व्यक्त कर उनका भव्य स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार एवं देश के सैकड़ों उद्योगपतियों एवं निवेशकों से बिहार के विकास हेतु विभिन्न सेक्टरों में निवेश करने का आव्हान किया। चौबे ने कहा की बिहार के लोग देश विदेश में जाकर अच्छा काम कर रहे है और उद्योग भी लगा रहें हैं लेकिन बिहार में ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया की बिहार कृषि आधारित राज्य है जहां कृषि उत्पादों एवं पल्प उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। यू ए ई 90 प्रतिशत सामग्री आयात करता है और इस क्षेत्र में बिहार का महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो सकता है ताकि बिहार निर्यातक बन सके। चौबे ने “ब्रेन ड्रेन से ब्रेन गेन” पर बल डाला और बिहार सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने का आग्रह किया। 



अश्विनी चौबे के आव्हान पर कई उद्योगपतियों ने बक्सर में श्रीराम के प्रथम कर्मभूमि के रूप में सुविख्यात स्थल को पर्यटन एवं आध्यात्मिक स्तर पर जागृत करने हेतु अश्विनी चौबे द्वारा पूर्व संकल्पित रामायण सर्किट की योजनाओं पर निवेश करने एवं दान देने पर सहमति जाहिर किया। ज्ञात हो कि श्रीराम कर्मभूमि न्यास के संस्थापक न्यासी के रूप में अश्विनी चौबे संतों द्वारा संकल्पित होकर बक्सर में विश्व का विशालतम पराक्रमी श्रीराम की मूर्ति स्थापित करने एवं रामरेखा घाट पर लेजर लाइट एंड साउंड स्थल का विकास एवं संचालन सहित महर्षि विश्वामित्र द्वारा यज्ञ स्थल का निर्माण जिसमे पंचकोषी स्थल के सभी संतों की मूर्ति यज्ञ करते हुए रहेगी, रामायण सेंटर व संग्रहालय, वैदिक विश्वविद्यालय, नारायण के प्रथम मनुज अवतार वामन भगवान का मंदिर जीर्णोद्धार, अहिल्या माता मंदिर जीर्णोद्धार आदि संपन्न करने की बात पर न्यास के माध्यम से पहल किया था। दुबई के निवेशकों ने चौबे के समक्ष कहा है की वे पर्यटन क्षेत्र के विकास एवं रामीश्वरनाथ मंदिर सहित उपरोक्त स्थलों के जीर्णोधार और आध्यात्मिक विकास के लिए दिल खोलकर दान करेंगे एवं व्यावसायिक रूप से निवेश भी करेंगे। इसके साथ ही गंगा नदी पर बनारस और पटना जाने के लिए  छोटे शिप एवं कार्गो की सुविधा उपलब्ध कराने में जहाजरानी मंत्रालय से भी अश्विनी चौबे के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री के संज्ञान लेने पर पहल करेंगे। इसके अतिरिक्त एग्रो एवं पल्प आधारित उद्योग लगाने की भी बात उद्योगपतियों ने कही जिससे संपूर्ण क्षेत्र का विकास संभव हो सकोर नए नौकरियों का भी सृजन हो।

इसके साथ ही धार्मिक एवं पर्यटन के क्षेत्र में भी समुचित निवेश एवं दान करने पर अश्विनी चौबे ने बल दिया। उन्होंने भगवान राम की कर्मभूमि सिद्धाश्रम बक्सर, श्रीराम की आविर्भाव भूमि अंग जनपद भागलपुर, मंदार सहित कांवरिया सर्किट पर विभिन्न योजनाओं में भागीदारी देने पर बल दिया जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए रुचि दिखाई। जय प्रकाश आंदोलन, 1975 के आपातकाल पर चर्चा करते हुए अप्रवासी भारतीयों ने कहा की 1974 स्वर्ण जयंती वर्ष को सरकारी स्तर पर बिहार में भी मनाया जाय ताकि लोकतंत्र और संविधान के मजबूती पर काम हो सके और नई पीढ़ी का भी ज्ञानवर्धन हो सके। आजादी की दूसरी लड़ाई कहे जाने वाली चौहत्तर आंदोलन में यूथ फॉर डेमोक्रेसी पर बल देते हुए नई पीढ़ी को जोड़कर संविधान के मजबूती पर सबने मुहर लगाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो संविधान हत्या दिवस 25 जून को घोषित किया उसकी भी सराहना हुई। कार्यक्रम में आई पी एफ बिहार काउंसिल के संयोजक आर के महतो, राजीव रंजन महासचिव आईपीफ, विकास सिंह महामंत्री बिहार कॉउंसिल आईपीएफ, अविनाश त्रिवेदी सहित सैकड़ों सदस्य एवं उद्योगपतियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाया।




................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu