Ad Code

नर्तकी के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर बगेनगोला थाना के ASI मनीष कुमार को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित



बक्सर । जिले के बगेनगोला थाना में तैनात सहायक दरोगा मनीष कुमार को अश्लील हरकत के मामले में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर की गई है।



जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सहायक दरोगा मनीष कुमार एक नर्तकी के साथ अश्लील भोजपुरी गीतों पर आपत्तिजनक हरकत करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार को जांच का निर्देश दिया। एसडीपीओ द्वारा की गई जांच में आरोपों को सत्य पाया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से सहायक दरोगा मनीष कुमार को निलंबित कर दिया।







एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu