बक्सर । शहर के कॉलेज गेट स्थित प्रकाश यूरो क्लिनिक में प्रत्येक गुरुवार को मरीजों की जांच करने वाले बिहार के सुप्रसिद्ध चर्मरोग विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉ. मोहन सिंह ने लोगों को त्वचा संबंधी रोगों के प्रति जागरूक किया। आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बदलते मौसम, बढ़ते प्रदूषण, अनियमित खानपान और अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण त्वचा रोगों में तेजी से वृद्धि हो रही है।
डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि दाग-धब्बे, स्किन एलर्जी, फंगल इंफेक्शन, मुंहासे, बालों का झड़ना तथा सोरायसिस जैसी समस्याएं अब आम होती जा रही हैं। इन बीमारियों के लिए समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें और बिना चिकित्सकीय सलाह के घरेलू नुस्खों या गलत दवाओं का प्रयोग करने से बचें।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रकाश यूरो क्लिनिक में प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप से मरीजों की जांच एवं परामर्श की व्यवस्था की जाती है, ताकि बक्सर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण त्वचा चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सके।चिकित्सीय परामर्श के लिए मरीज मोबाइल नंबर +91 62831 82340 पर संपर्क कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments