Ad Code

बक्सर में सर्विस रिवॉल्वर के साथ जाली सिपाही गिरफ्तार, लड़की के मामले में दबाव बनाने की कोशिश पड़ी महंगी


बक्सर । नगर थाना परिसर में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस की वर्दी और सर्विस रिवॉल्वर के साथ पहुंचे एक युवक को पूछताछ के दौरान फर्जी सिपाही के रूप में गिरफ्तार कर लिया गया। मामला एक युवती के प्रकरण में पुलिस पर दबाव बनाने से जुड़ा है। पुलिस ने युवक और उसके चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे एक महिला, विज्ञा कुमारी (30 वर्ष), नगर थाना पहुंची। उसके साथ एक युवक पुलिस की वर्दी में बॉडीगार्ड की तरह मौजूद था। युवक के पास सरकारी पिस्तौल भी थी। महिला अपने एक मामले को लेकर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ और उससे पूछताछ शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान महिला स्थिति भांपते हुए चुपचाप थाना परिसर से निकल गई, जबकि युवक वहीं बैठा रह गया। जब पुलिस ने उससे उसकी पोस्टिंग, पद और विभागीय नियमों के संबंध में सवाल किए तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम परमजीत सिंह, पिता मनीष कुमार, निवासी गणपत गांव, थाना हिलसा, जिला नालंदा बताया।






उसने स्वीकार किया कि उसके चाचा अमित अभिषेक आरा जिले के एससी-एसटी थाना में पीटीसी पद पर तैनात हैं और वर्दी व पिस्तौल उन्हीं की है। युवक ने यह भी बताया कि वह महिला के साथ नवानगर गया था, जहां विपक्षी पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। इसके बाद वे लोग बक्सर नगर थाना पहुंचे थे।

पुलिस ने तत्काल सरकारी हथियार जब्त कर लिया। मामले में युवक परमजीत सिंह और उसके चाचा अमित अभिषेक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वर्दी और सरकारी हथियार का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu