Ad Code

ज्योति चौक स्थित Tanishq शोरूम में होली मिलन समारोह, ग्राहकों संग रंगों का उत्सव


बक्सर । शहर के ज्योति चौक के समीप स्थित Tanishq के बक्सर शोरूम में सोमवार को ग्राहकों के साथ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रंगों के इस पावन अवसर पर शोरूम के प्रोपराइटर श्री दीपक पांडेय ने समस्त बक्सरवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।





कार्यक्रम की शुरुआत स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने अपनी टीम के साथ दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान शोरूम में उपस्थित सभी ग्राहकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें अबीर-गुलाल के साथ होली की शुभकामनाएँ दी गईं। पूरे शोरूम परिसर में उत्सव का उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा। ग्राहकों ने रंगों के इस विशेष आयोजन का भरपूर आनंद उठाया और कार्यक्रम की सराहना की।






समारोह के दौरान स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने बढ़ते स्वर्ण दरों को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को भविष्य की खरीदारी की बेहतर योजना बनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि Rivaah Golden Advantage योजना के तहत ग्राहक मासिक निवेश कर प्रत्येक किस्त पर अपना ग्राम बुक कर सकते हैं, जिससे सोने की बढ़ती कीमतों का लाभ सुनिश्चित किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि खरीदारी के समय चयनित डिजाइनों पर ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज में 20 प्रतिशत तक तथा कुछ विशेष डिजाइनों पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्राहकों ने टीम तनिष्क बक्सर के इस पहल की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं ग्राहक-संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की। होली मिलन समारोह सौहार्द, उत्साह और विश्वास के वातावरण में संपन्न हुआ।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu