Ad Code

नही रहे डुमरी मुखिया के बड़े भाई शिवसागर कुँवर उर्फ टीटी साहब, असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर


बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत डुमरी के मुखिया प्रेमसागर कुँवर के बड़े भाई शिवसागर कुँवर उर्फ टीटी साहब के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में मातम पसर गया।



स्वर्गीय शिवसागर कुँवर ने भारतीय रेलवे में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी थीं। वे अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। उनके मृदुभाषी व्यवहार और सहयोगी प्रवृत्ति के कारण वे समाज में काफी सम्मानित थे।






उनके निधन पर पड़री पंचायत के मुखिया दीप नारायण सिंह, खरहाटाड़ पंचायत के मुखिया राजेश यादव, काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी, बलिहार पंचायत के मुखिया धर्मराज चौरसिया, वरिष्ठ लोजपा (रामविलास) नेता सह पूर्व चक्की जिला पार्षद सोनू सिंह, डुमरांव के जदयू विधायक राहुल सिंह, जदयू नेता राजकुमार शर्मा, जदयू नेता राघवेंद्र उज्जैन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

सभी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि शिवसागर कुँवर का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu