बक्सर । डुमरांव सबडिवीजनल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल ने वरिष्ठ पत्रकार रविशंकर श्रीवास्तव के सुझाव पर डुमरांव रेलवे प्रबंधक अविनाश कुमार की मांग को स्वीकार करते हुए रेलवे स्टेशन के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराया। इस पहल पर स्टेशन प्रबंधक अविनाश कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने कहा कि व्हीलचेयर उपलब्ध होने से दिव्यांग, मरीज एवं वृद्ध यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने और बोगी में चढ़ने-उतरने में काफी सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग एक वर्ष से स्टेशन का व्हीलचेयर खराब पड़ा था, जिससे जरूरतमंद यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर स्टेशन प्रबंधक अविनाश कुमार और बीरेंद्र कुमार लगातार मांग कर रहे थे।
बताया जाता है कि प्रदीप जायसवाल ने अपनी माता स्व. शिवकुमारी देवी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर यह पहल करते हुए न केवल मानवता का परिचय दिया, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के सचिव शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता उर्फ मोहन कुमार, बीरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, अब्दुल रहमान खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यात्रियों ने इस सराहनीय कदम के लिए चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स की प्रशंसा की है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments