Ad Code

बक्सर में जदयू के जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी, मुकाबले में सामने आएंगे नये चेहरे



बक्सर । जदयू के जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। जिलाध्यक्ष के चुनाव में कुछ नये चेहरे मुकाबले में सामने आएंगे। चुनाव को लेकर जहां जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक यादव अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए एड़ी-चोटी एक कर दिए हैं। वहीं कुछ नये चेहरे जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। रविवार को बक्सर के गोयल धर्मशाला में चुनाव होना है।




हर उम्मीदवार अपनी जुगलबंदी बनाने के अभियान में जुट गया है।
 दल के भीतर लोकतांत्रिक  ढांचे को मजबूत करने के लिए  पार्टी चुनाव कराती है। ताकि संगठन मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी पैठ कायम रख सके‌। पिछले दिनों प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उभरे विरोध के स्वर ने यह स्पष्ट कर दिया कि जिला के नेतृत्व के प्रति कहीं न कहीं असंतोष पनप रहा है। सिमरी प्रखंड में चुनाव को लेकर विरोध सामने आया था। वहीं नावानगर और केसठ में विरोध के कारण प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका।






पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस बार संगठन से जुड़ा एक वर्ग बदलाव के मूड में हैं। इसी चलते कुछ संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जिला अध्यक्ष के सम्भावित प्रत्याशियों में राम लखन कुशवाहा ,विमल कुमार ,हरेंद्र सिंह, नथुनी खरवार और राज कुमार शर्मा का नाम उभरकर सामने आ रहा है अब देखना है कि जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहते हैं या नहीं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu