Ad Code

राजशाही ठाट में संपन्न हुई छोटे सिंह की पुत्री की शादी, नामचीन हस्तियों का उमड़ा जनसैलाब


बक्सर । शहर के सोमेश्वर स्थान स्थित बागीचा उत्सव लॉन में शुक्रवार की शाम शाहाबाद प्रक्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी सह व्यवसायी कृष्णानन्द सिंह उर्फ छोटे सिंह की पुत्री लक्ष्मी सिंह का विवाह राजशाही ठाट-बाट के साथ संपन्न हुआ। भव्य आयोजन में पूर्वांचल की नामचीन हस्तियों सहित हजारों अतिथियों की मौजूदगी ने समारोह को यादगार बना दिया।




दूल्हे आशीष सिंह की शाही बारात हाथी, घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजे के साथ जब समारोह स्थल पहुंची तो आतिशबाजी से आसमान सप्तरंगी रंगों से जगमगा उठा। मंगल गीत गाती महिलाओं और नाचते-झूमते बारातियों के बीच बारात की भव्य अगवानी की गई। स्वयं कृष्णानन्द सिंह उर्फ छोटे सिंह एवं शिवानन्द सिंह अतिथियों के स्वागत में खड़े रहे, जबकि उनके पुत्र विक्रम सिंह और ओमप्रकाश सिंह मेहमानों की सेवा-सत्कार में जुटे रहे।

इस शादी समारोह में भारी जनसैलाब के बावजूद उत्कृष्ट भोजन व्यवस्था और आकर्षक सजावट की चर्चा आम लोगों में रही। अतिथियों के मनोरंजन के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विदेशी कलाकारों ने प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।







बताया जाता है कि लक्ष्मी सिंह का विवाह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खोराबीर गांव निवासी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि अरविंद सिंह उर्फ मखड़ू सिंह के पुत्र युवा उद्यमी आशीष सिंह के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

शादी समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, वैशाली के पूर्व सांसद सह लोजपा (रा.) वरिष्ठ नेता रामाकिशोर सिंह,रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा,मांझी एमएलए रणधीर सिंह,बनिया पुर विधायक केदार सिंह,खगड़िया सांसद अरुण भारती, दिनारा विधायक आलोक सिंह,पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय, भाजपा के पूर्व विधायक सुनील पांडेय, पूर्व परिवहन मंत्री संतोष निराला,डुमराँव राज परिवार के मान विजय सिंह,एमएलसी विनीत सिंह,जदयू एमएलसी संजय सिंह,योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय,पूर्व मंत्री नीरज बबलू,सन्देश विधायक राधाचरण सेठ,भारत प्लस इथनॉल प्लांट के सीएमडी अजय सिंह,चौगाई जिला पार्षद बंटी शाही,भाजपा नेता प्रदीप राय,जदयू के प्रदेश नेता संजय सिंह,लोजपा नेता सोनू सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन,बीजेपी नेता कतवारू सिंह,भाजपा नेता इंद्रजीत बहादुर चुनु सिंह,ईस्टर्न ग्रेस होटल के मालिक हेमन्त सिंह,व्यवसायी अरुण सिंह,व्यवसायी अमित सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, शिक्षाविद, अधिवक्ता, उद्योगपति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। बक्सर में बीते तीन दिनों से इस शाही विवाह समारोह को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों में इसकी चर्चा होती रही।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu