बक्सर । भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा, बक्सर इकाई द्वारा आज भारत मंडपम में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में नगर अध्यक्ष अनूप वर्मा के नेतृत्व में मेन रोड स्थित जमुना चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
उपस्थित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की गरिमा और प्रधानमंत्री पद की मर्यादा पर किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास देशहित के विरुद्ध है। युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वह ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से पुरज़ोर विरोध करता रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव जी खेमका, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो सत्येंद्र पांडेय, जिला प्रवक्ता विष्णु शंकर मिश्रा, पाण्डेय पट्टी मंडल अध्यक्ष ऋषभ राय, अक्षय ओझा, दीपक मिश्रा, कृष्णा, शिवम, राजा निषाद, मिथिलेश गुप्ता सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments